Connect with us

उत्तराखण्ड

एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 12वीं पास 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यदि आप नागर विमानन में करियर बनने के इच्छुक हैं तो यह सुनहरा अवसर है। एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग कोर्स में तीन साल का सर्टिफिकेट कोर्स देहरादून में कर सकते हैं।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आइआरडीटी) अपर आमवाला में इस सत्र से यह कोर्स प्रारंभ किया जा रहा है। 12वीं पास इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस कोर्स को हेरिटेज एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से उत्तराखंड इंस्टीट्यूट आफ एवियेशन टेक्नोलाजी देहरादून संचालित कर रहा है। यह नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) दिल्ली से अनुमोदित कोर्स है। इच्छुक छात्र-छात्राएं कोर्स की विवरण पुस्तिका निश्शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
आइआरडीटी के संयुक्त सचिव मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि दोनों कोर्स के लिए छात्र-छात्राएं आनलाइन और आफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स को करने वाले छात्र नागर विमानन में करियर बना सकते हैं। इसमें शत प्रतिशत रोजगार की संभावनाएं हैं। आफलाइन आवेदन करने वाले छात्र आइआरडीटी कार्यालय अपर आमवाला में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
दो ट्रेड में हैं 60 सीटें
• एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग में हेलीकाप्टर टर्बीनेस, 30 सीट
• एयरक्राफ्ट मेंटीनेंस इंजीनियरिंग में हेलीकाप्टर एवोयनीज, 30 सीट
शैक्षिक योग्यता
मान्य प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषय में 12वीं परीक्षा उर्त्तीण या प्राविधिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान में एरोनाटिकल/ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रानिक्स / टेलीकाम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उर्त्तीण।
यहां करें आनलाइन आवेदन
www.ubterjeep.co.in या www.uiat.in
आवेदन शुल्क :
• सामान्य जाति के लिए 800 रुपये
• एससी, एसटी ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement