Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा से बहेड़ी जा रही ट्रेन में मोबाइल चोर ने छात्र को नीचे फेंका, छात्र की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्र नौकरी के साथ रुद्रपुर कालेज से स्नातक कर रहा था
हल्द्वानी
। किच्छा से बहेड़ी जा रही ट्रेन में चोर से मुकाबला करते समय स्नातक का छात्र नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे एसटीएच लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दरअसल, छात्र ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था।
जब चोर ने मोबाइल छीना तो युवक उससे मुकाबला करने लगा। इसी बीच नीचे गिर गया। वहीं, चोर ट्रेन से कूदकर भाग निकला। उत्तर प्रदेश के ग्राम भूपतपुरा, थाना देवरनिया, जिला बरेली निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार रुद्रपुर में अपने भाई के साथ किराए के मकान में रहता था और कपड़ों के शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करता था।
दिलीप नौकरी के साथ रुद्रपुर कालेज से स्नातक कर रहा था। पुलिस के अनुसार, दिलीप अपने एक रिश्तेदार के साथ पूर्णागिरी जाने की बात कह रहा था। रिश्तेदार ने उसे देवरनियां बुलाया था। शुक्रवार को प्रात: आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ। स्टेशन से रवाना होने के बाद दिलीप गेट पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा। इसी बीच किसी चोर ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। दिलीप उससे मुकाबला करने लगा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जीआरपी ने घायल को एसटीएच भेजा, जहां उसकी मौत हो गई है।

Select Language

Advertisement