Connect with us

नैनीताल

रामनगर में दूल्हा कार की जिद में अड़ा, शादी के दिन बरात न आने से मामला पहुंचा कोतवाली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। दुल्हन के घर बारात की स्वागत की तैयारियां जोरों पर थी। हर कोई बरात के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। घर में सारे मेहमान भी आ चुके थे। आरोप है कि दूल्हा पक्ष दहेज में कार नहीं मिलने की बात कहते हुए शाम को बरात लेकर नहीं आया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने कोतवाली में सीओ बीएस भंडारी को मामले से अवगत कराते हुए दुल्हा व उसके अन्य स्वजन के खिलाफ तहरीर दी है।
बड़ी मस्जिद खताड़ी निवासी एक व्यक्ति की ओर से तहरीर में बताया गया कि छह माह पूर्व उनकी पुत्री की मंगनी जिला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नई बस्ती निवासी युवक से हुई थी। चार मई को बरात लाने की तिथि तय हुई। बरात के स्वागत का आयोजन शनिवार को तेलीपुरा रोड स्थित रिसार्ट में किया गया था।
सुबह दस बजे दुल्हा पक्ष ने फोन में दहेज में बाइक की जगह कार नहीं मिलने की बात कही। वह कार की मांग करने लगे। मेरे व परिवार के लोगों ने दुल्हा पक्ष से बरात लाने की मिन्नतें की। शाम छह बजे तक बरात के आने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन बरात नहीं आई। बरात में करीब सात सौ से आठ सौ लोगों को शामिल होना था। जिसमें छह से सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान जताया है। दुल्हा, पिता, माता, भाई, भाभी, बहनोई, बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ बीएस भंडारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement