Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में प्रेमी मकान बेचकर फरार, प्रेमिका को मकान मालिक ने घर से निकाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में प्रेमी मकान बेचकर फरार, प्रेमिका और उसकी बेटी को मकान मालिक ने निकाला
हरिद्वार। भगवानपुर में एक प्रेमी मकान बेचकर फरार हो गया। मकान में रह रही उसकी प्रेमिका और बेटी को मकान मालिक ने घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ घर के बाहर बैठी रही। महिला ने तहरीर देकर मकान में अपना हिस्सा होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उप्र के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर अंबेहटा गांव निवासी एक महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। महिला के एक बेटी थी। करीब 15 साल पहले महिला की मुलाकात हरियाणा के जिंद निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला तभी से इसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी।
महिला के मुताबिक दोनों ने मिलकर एक मकान खरीदा था। लेकिन प्रेमी ने मकान अपने नाम करा लिया था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने यह मकान भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया था। यह मकान बेचकर प्रेमी फरार हो गया था। शनिवार को मकान मालिक यहां पर कब्जा लेने के लिए आया।
महिला ने विरोध किया लेकिन मकान मालिक ने घर का सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। साथ ही मकान पर ताला लगा दिया। महिला रात भर बेटी के साथ मकान के बाहर बैठी रही। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि उसने भी मकान खरीदने में रुपये दिये थे लेकिन धोखे से प्रेमी ने अपने नाम पर मकान का बैनामा कराया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सर्यभूषण नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में डिजिटल अरेस्ट से शिक्षिका के 50 लाख रुपये उड़े, हल्द्वानी में कारोबारी से स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 7.50 लाख की ठगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement