Connect with us

देहरादून

देहरादून में तैनात दरोगा की बेटी की हत्या, हत्यारे ने भी चीला नहर में कूदकर जान दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर युवती की हत्या की गई। पुलिस ने युवती की शिनाख्त कर ली है। इसी दौरान पुलिस के पास एक युवक के चीला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की सूचना आई। मालूम चला कि आत्महत्या करने वाला युवक युवती का हत्यारा भी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों ने युवती का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही थी कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की, जिसमें बाद पता चला कि युवती की हत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या कर ली है। ऋषिकेश की रहने वाली युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष है। उसके पिता देहरादून शहर कोतवाली में दरोग़ा हैं। युवती बर्थडे पार्टी में गई थी। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement