Connect with us

उत्तर प्रदेश

पूर्णागिरि आ रही ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से टकराया डंपर, 11 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बस में सवार थे 40 लोग, डंपर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
शाहजहांपुर।
खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे करीब 35-40 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई थी।
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के रहने वाले करीब 80 लोग पूर्णागिरी दर्शन के लिए वॉल्वो बस से शनिवार रात निकले थे। खुटार-गोला मार्ग पर कस्बे के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए बस रुकी। बस से उतरकर कुछ लोग खाना खाने चले गए जबकि कई लोग अंदर बैठे रहे। रात करीब 10:30 बजे खुटार से गोला की ओर जा रहे बजरी लदे डंपर ने किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी और बस के ऊपर ही पलट गया। 
डंपर में भरी बजरी भी बस के अंदर भर गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किए। क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। बस से बजरी हटाते हुए घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। 35-40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा रात करीब 12:45 पर मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य का जायजा लिया। अजय, छुटकी सहित सात शव सीएचसी पर लाए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाई जा रहीं केदारी की पत्नी सोमवती की रास्ते में मौत हो गई है। दो शव मौके पर रखे थे। अन्य कई घायलों की हालत भी काफी गंभीर है।
डंपर के चालक को झपकी आने से हुआ हादसा 
भीषण हादसे के पीछे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है। बस में सवार अनिल कुमार ने बताया कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे। सिधौली से लगभग 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी। गांव का रूपेश कुमार हर वर्ष एक बस पूर्णागिरि ले जाता है। यात्री उससे ही बुकिंग कर लेते हैं। इस बार भी रूपेश ने ही बस बुक की थी। रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी। बस सवार लोगों में कुछ लोग नीचे उतर आए और कुछ लोग बसों में ही बैठे रहे। इस बीच खुटार की ओर से तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया। डंपर अचानक रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और बस की बीच के हिस्से को चीरता हुआ घुस गया। अनिल के अनुसार डंपर चालक शायद सो गया। इस कारण बड़ा हादसा हो गया।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement