Connect with us

नैनीताल

कैंची धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कैंची मंदिर के 60वें स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों ने किए दर्शन
नैनीताल। कैंची धाम में शनिवार को कैंची मंदिर के 60वें स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु बाबा के दर्शन के साथ मालपुए का प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर समिति, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखंड रामायण के साथ शनिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद बाबा को प्रसाद चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। सुबह 6 बजे से देर रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा। शुक्रवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कैंची धाम पहुंचकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को ओर से मंदिर के अंदर और बाहर नियमित चेकिंग की।एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूरा सहयोग देने को कहा। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सुमित पांडे, कोतवाल डीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।
कैंची में शनिवार को स्थापना दिवस पर इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर मंदिर समिति, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय की व्यवस्था पूरी कर ली है।
कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के देश-विदेश में रहने वाले भक्त कैंची धाम पहुंच चुके हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए मंदिर में अपनी सेवा दे रहे हैं। मंदिर में एक हजार से अधिक भक्त अपनी सेवा देने में जुटे हुए हैं। कैंची में वृंदावन से आए 40 कारीगरों का दल 12 जून से मालपुए का प्रसाद बनाने में जुटे हैं। शनिवार सुबह छह बजे से मालपुओं का प्रसाद दिया जाएगा।
कैंची मंदिर के आसपास के सभी होटल और होम स्टे श्रद्धालुओं से फुल हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही से कारोबार अच्छा होने से पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं। वहीं भवाली और भीमताल में भी श्रद्धालु एक दिन पहले शुक्रवार को ही कैंची मंदिर के लिए पहुंच चुके हैं। डीएम वंदना ने शुक्रवार की शाम कैंची धाम और सेनिटोरियम नैनी बैंड बायपास की व्यवस्थाओं को मौक़े पर जाकर देखा। उन्होंने पार्किंग में प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग करने के लिए कहा। साथ ही कैंची धाम आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मोबाइल टायलेट, पानी का टेंक और कैंची और नैनीताल आने जाने में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान को सायनेज लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने ईओ भवाली को भवाली में सफाई रखने को कहा। उन्होंने वृद्ध और स्वास्थ्य पीड़ित श्रृद्धालुओं के लिए दो इमरजेंसी मेडिकल शटल सेवा की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पीडी हिमांशु चौहान आदि मौजूद रहे।
 

यह भी पढ़ें 👉  कथावाचक की करतूत, प्यार एक लड़की और शादी दूसरी से, पहली लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए कर दिया कत्ल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement