Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक खाई में गिरी, सेना के मेजर समेत दो की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम स्लाइड गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों के शव को खाई से निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में से एक के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है वह सेना में मेजर थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।
मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी पारसी मोहल्ला इंदौर और कछड़िया मीत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई हैं। वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दाेनों ही लोग गंगोत्री धाम जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement