Connect with us

देहरादून

देहरादून में मुंह बोले मामा ने 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुंह बोले मामा ने इन्सानियत को शर्मसार कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित आधार कार्ड में करेक्शन के लिए किशोरी को अपने साथ रुड़की ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेहरू कालोनी पुलिस को क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी विजय नाम के युवक के साथ जान-पहचान हुई। जिसे उन्होंने अपना भाई मान लिया। इसके बाद से विजय का उनके घर आना-जाना लगा रहा।
थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि महिला की एक 15 वर्ष की बेटी है। उसके आधार कार्ड में कुछ त्रुटियां थीं, हालांकि शिकायतकर्ता ने रुड़की के पते पर आधार कार्ड बनाया था। जिसके चलते किशोरी के आधार कार्ड में करेक्शन के लिए आरोपित उसे रुड़की ले गया। मुहं बोले भाई पर पूरा भरोसा करते हुए महिला ने अपने बेटी को उसके साथ भेज दिया।
आरोप है कि विजय ने रुड़की में किशोरी के साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर महिला ने आरोपित से पूछा और विरोध किया तो उसने महिला को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement