Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दादी के साथ टहल रहे बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, शव बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बुधवार देर रात हल्द्वानी वनप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था। घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चे का शव जंगल के पास मिला है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम  हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएए लागू होने के बाद उत्तराखंड में रहने वाले 156 हिन्दू-सिख पाकिस्तानी-अफगानिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता

Select Language

Advertisement