Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाया, मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक की हत्या कर शव को उसी के वाहन से लटकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौत से पहले मृतक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के ही दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8:25 बजे भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। भैरूचौबट्टा के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई। राजस्व उप निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। रविवार को जिला मुख्यालय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाया है। व्हाट्सएप स्टेटस में डाले वीडियो में गांव के ही नवीन और नीरज नाम के दो लोगों का नाम लेते हुए मृतक कह रहा है कि मेरी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार रहेंगे। इन लोगों ने उसके (मृतक) सिर पर शीशे फोड़ रखे हैं। मुझे (मृतक) कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी इन लोगों की है।
मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में गांव के ही नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चरी के बाहर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया। मोर्चरी में भारी पुलिस बल तैनात था। एसडीएम मोनिका ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी दी। जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया, लेकिन परिजन और गांव के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement