Connect with us

उधमसिंह नगर

विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा को को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल श्री अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा को निवासी- जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था। पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 02-07-2024 को ट्रैप टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुये उनके कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हल्द्वानी के फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, साथी गंभीर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement