Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में पत्नी को ससुराल से लाने में देरी होने पर ससुरालियों ने युवक के घर आकर पीटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। पत्नी को ससुराल से लाने में देरी होने पर ससुरालियों ने युवक के घर आकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुत्रवधु समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रुड़की सिविललाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक शेरपुर निवासी महकपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे अनुज कुमार की शादी क्षेत्र के केल्हनपुर गांव निवासी अंजली से 19 फरवरी, 2024 को हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही अनुज की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद अंजली के स्वजन उसे अपने घर ले गए थे। तभी से अंजली अपने मायके में रह रही थी।
बताया कि करीब 10 दिन पहले अंजली ने अपने पति अनुज को फोन कर कहा कि वह उसे आकर मायके से ले जाए। इस पर अनुज ने बताया कि वह अभी जानसठ में अपनी ड्यूटी पर है। ड्यूटी से आकर वह उसे यहां से आकर ले जाएगा। आरोप है कि इस बात से नाराज अंजली अपने मायके पक्ष के साथ ससुराल आई और उन्होंने आते ही उसके परिवार पर हमला कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement