Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में मुरादाबाद की बस पलटी, 20 यात्री घायल, मची चीख पुकार

Published

on

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार। रविवार शाम मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं।घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री  गेट पर नीचे गिर गई।
पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं।  20-25 यात्री घायल हो हुए है । घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।

Select Language

Advertisement