Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी हल्द्वानी से गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 28 दिन बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे बीते 21 जून को महिला अस्पताल लेकर आए। जांच में वह सात महीने की गर्भवती निकली। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। पूछताछ में क्षेत्र के ही आरोपी मनोज सिंह का नाम सामने आया जिसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। 26 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने बीते रविवार को लमगड़ा थाने पहुंचकर धरना दिया और पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। सीओ विमल प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से 15 दिन का समय मांगा लेकिन पुलिस को तीसरे दिन ही कामयाबी मिली। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फोन का उपयोग न करने से उस तक पहुंचना मुश्किल हुआ। टीम ने जगह-जगह दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement