Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली एक इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। 
हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। बचाव दल को तीन छात्रों के शव मिले हैं। बेसमेंट में काफी अंधेरा है, छात्रों के रेस्क्यू कराने में खासी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गोताखोर छात्रों की तलाश में जुटे हैं। पंप लगाकर बेसमेंट में पानी भी निकाला रहा है। 
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने देर रात को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और छात्र का शव बरामद किया गया है, फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है बेसमेंट में पानी निकाला जा रहा है। अभी तक तीन छात्रों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक की पहचान तेलंगाना की रहने वाली तान्या के रूप में हुई है। अभी अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा दमकल और एनडीआरएफ के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की खासी भीड़ वहां पर जुट गई है। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को अलावा एंबुलेंस और एनडीआरएफ की गाड़ियां मौजूद हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement