Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी मोरी में खरसाड़ी के पास महिला ने नदी में छलांग लगाई, शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। मोरी में खरसाड़ी के पास देर रात एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर रात को ही महिला का शव बरादम कर लिया।
घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली की खरसाड़ी के पास एक महिला ने नदी में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची।  एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घनघोर अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया। टीम ने महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान कृष्णा जैन (42) पत्नी  कश्मीर सिंह जैन निवासी खरसाड़ी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। टीम ने बताया कि महिला ने नदी में छलांग किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement