Connect with us

उत्तराखण्ड

आमा को ढूंढने वाले पुलिस कर्मियों को आज मिलेगा सराहनीय सेवा सम्मान पदक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुम्बई से वायरल हुआ था पिछले दिनों भतरौजखान की आमा का वीडियो
अल्मोड़ा।
भतरौजखान की आमा हेमा देवी को मुंबई से खोजकर लाने वाले पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर आज सम्मानित किया जाएगा।
भतरौजखान की आमा मानसिक रूप से कमजोर थी। वह गांव से अचानक कुछ साल पहले गायब हो गई थी। बीते दिनों आमा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें आमा फटेहाल थी और बोल रही थी वो अल्मोड़ा की रहने वाली है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री की पहल पर एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप राय ने टीम मुम्बई भेजी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव के आरक्षण आदेश पर लगाई रोक

समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से तीन दिनों तक आमा की तलाश की गई। अथक प्रयास करने वाले पुलिस कर्मी योगेश कुमार व साईन बानो ने आमा को तलाश लिया और वापस अल्मोड़ा घर लेकर आ गए। इस विशिष्ट कार्य के लिए दोनों पुलिस कर्मियों को आज सराहनीय सेवा सम्मान पदक प्रदान किया जायेगा।

Select Language

Advertisement