Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी रामपुर रोड पर सड़क हादसे में छात्र की मौत, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था छात्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। छात्र सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। छात्र सोमवार सुबह हल्द्वानी रामपुर रोड पर दौड़ लगाने गया था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के नौगांव भनोली निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही यहां वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था।
सोमवार को वह दौड़ने के लिए निकला था। सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है।
बताया जा रहा है कि चंदन के पिता का देहांत हो चुका है जबकि घर में तीन बहने और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। चंदन सिंह रौतेला सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था। बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement