Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में छोटे भाई को बचाने बड़ा भाई गुलदार से भिड़ा, गुलदार दुम दबाकर भागा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। रात में चोरपानी गांव में बगीचे में बच्चे पर गुलदार झपट गया। इस बीच बड़े भाई की जान बचाने के लिए छोटे भाई ने गुलदार के सिर पर लाठी मार दी। गुलदार को मौके से भागना पड़ा। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। बच्चे की हालत ठीक है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत चोरपानी गांव में बगीचे में प्रदीप कुमार का परिवार रहता है। गुरुवार रात में प्रदीप के बच्चे घर पर थे। प्रदीप के घर के बाहर चारपाई के नीचे कुत्ता बंधा हुआ था। रात में गुलदार ने अंधेरे में कुत्ते पर हमला कर उसे मार दिया।
कुछ देर बाद प्रदीप के आठ वर्षीय मनीष ने बाहर आकर जैसे ही लाइट जलाई तो गुलदार दिख गया। मनीष कुत्ते को जिंदा समझ बचाने के लिए उसके नजदीक आया। तभी गुलदार मनीष पर झपट गया।मनीष के चिल्लाने पर उसका बड़ा भाई 12 वर्षीय देव बाहर आया। उसने साहस दिखाते हुए भाई को बचाने के लिए डंडा उठाया और गुलदार के सिर पर मार दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement