Connect with us

नई दिल्ली

मसूरी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। 25 जनवरी देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी मार्ग पर पैसिफिक गोल्फ ग्राउंड के पास एक स्विफ्ट वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें वाहन सवार गाड़ी में ही फंसा हुआ है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्तरकाशी-ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक ओबीसी आरक्षण

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में फंसे वाहन से कड़ी मशक्कत करते हुए घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व बिना देरी किये अपने ही वाहन से लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। नालापानी चौक देहरादून में एम्बुलेंस मिलने पर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: 108 एंबुलेंस न मिलने पर 16 साल की बेटी की गोद में मरीज ने तोड़ा दम

घायल का विवरण:
शुभांकर पराशर पुत्र श्री मनोज पराशर, 27 वर्ष, निवासी- रक्षा विहार राजपुर रोड, देहरादून।

Select Language

Advertisement