Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में गृह स्वामियों की जेब पर बढ़ने जा रहा हाउस टैक्स का इतना बोझ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम चार साल के लिए संपत्ति कर (भवन कर) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगा। आपत्तियों की सुनवाई का दौर खत्म हो चुका है। ऐसे में जल्द आधिकारिक आदेश भी जारी हो जाएगा। हल्द्वानी में 25 हजार से अधिक लोग संपत्ति कर जमा करते हैं।
आय के इस प्रमुख स्रोत से हर साल 1.25 करोड़ से अधिक की आय मिलती है। अलग-अलग जगहों के हिसाब से दरों का निर्धारण किया जाता है। नैनीताल रोड से जुड़े भवनों की दर अधिक है। इसके अलावा सड़क की चौड़ाई और भवन की स्थिति के हिसाब से भी पैसे तय होते हैं। वहीं, नियम के तहत दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने से पहले सार्वजनिक सुनवाई की जाती है। लेकिन सिर्फ 14 लोगों ने आपत्ति दर्ज की। जिसके बाद नौ सितंबर और 13 सितंबर को निगम ने इन लोगों का पक्ष भी सुना। दर बढ़ोतरी का आदेश जारी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बेतालघाट में प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया की पत्नी की 27.5 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement