Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

पीएसी के सिपाही ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती नाबालिग ने देहरादून में बच्चे को दिया जन्म, बच्चे की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पीएसी के एक सिपाही और एक अन्य युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि सिपाही ने सगाई होने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब गर्भवती नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई।
मामले में कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। नितेश पीएसी हरिद्वार में तैनात है और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी पर है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी नितेश के साथ जनवरी 2024 में सगाई हुई थी। इसके बाद नितेश ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि वह नरेश नाम के युवक को तीन साल से जानती थी। इस बात का जब नितेश को पता चला तो उसने चरित्र पर सवाल उठाते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पिछले दिनों पीड़िता की अचानक तबीयत खराब हुई।
जांच कराई तो पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है, लेकिन उस वक्त उसने पुलिस को शिकायत नहीं की। जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसे कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने रविवार को एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अल्प विकसित बच्चा अस्वस्थ था, उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूर्व में नरेश ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने हैं। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अब गो तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 3 दिन में दूसरी मुठभेड़, सुनें क्या बोले एसएसपी अजय सिंह
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement