Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून विकास नगर में युवती के पीछे पड़ा कोबरा, 15 दिन में दूसरी बार डसा, पिता के सपनों में आ रहा सांप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यह मामला रहस्यमयी पहेली बना है। एक लड़की का दावा है कि उसे सांप ने डंक मारा और ऐसा वह दो बार कर चुका है। लड़की का कहना है कि सांप उसके पीछे पड़ा है। अब वो उसकी मां के सपने में भी आकर डरा रहा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये बात हम तो नहीं जानते, लेकिन आइए सुनिए देहरादून के विकासनगर की रहने वाली बलजीत की जुबानी।
विकासनगर क्षेत्र के धूमनगर गांव में एक युवती को सांप के काटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के परिजनों का कहना है कि सांप उनकी बेटी के पीछे पड़ा है। उसने पंद्रह दिन के भीतर उनकी बेटी को दो बार काटा है।
सांप को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। धूमनगर निवासी सुनीता देवी ने बताया उनके घर में पिछले कुछ दिनों से एक कोबरा लगातार दिखाई दे रहा था। सांप ने 13 अगस्त को उनकी बेटी बलजीत पर हमला करके उसे काट लिया।
इसके ठीक पंद्रह दिन बाद उसने फिर से उनकी बेटी को काटा। दोनों बार अस्पताल में उनकी बेटी की बमुश्किल जान बची। उन्होंने बताया वही सांप उन्हें सपने में आकर उनकी बेटी की जान लेने की बात कहता रहा है। सांप युवती का पीछा करता है। यह बात युवती ने खुद बताई। बीते सोमवार को सांप एक बार फिर युवती के पीछे दौड़ा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू करके उसे जंगल में छोड़ दिया। लेकिन परिवार सांप के वापस लौट आने को लेकर दहशत में है।

Select Language

Advertisement