Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में सहेली ने की दगाबाजी, शराब पीने से मना किया तो कमरे ने बंद कर भतीजे से करवा दिया दुष्कर्म

Published

on

रुद्रपुर। खटीमा सीमांत के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह अपनी ताई के घर रहने लगी। कुछ दिन बाद वह वहां से चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाजार में उसकी एक परिचित महिला मिली। वह उसके रहने की व्यवस्था और नौकरी लगाने की बात कहने लगी।
इस दौरान उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। आरोप है कि देर शाम उक्त महिला ने अपने भतीजे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह उन लोगों के लिए खाना बनाने लगी। देर रात आरोपी युवक और महिला शराब पीने लगे। उन्होंने उससे भी शराब पीने को कहने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। वह भागकर बाहर आई लेकिन दोनों उसके पीछे-पीछे आ गए। इस दौरान जबरन उसे कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि मामले में झनकईया दमगड़ा निवासी मनोहर सिंह खोलिया के विरुद्ध दुष्कर्म और मीना खोलिया के विरुद्ध सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860