Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय पर्व पर लोग जहाँ वीकेंड मना रहे थे वहीं वाटर मैन प्रकृति संवारने…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला समूहों की मदद से काला बांसा उन्मूलन और बांज के बीज रोपे
हल्द्वानी। काला बांसा धीरे-धीरे जंगलों को खत्म कर रहा है।  जंगलों की मूल वनस्पति को खत्म कर रहा है। जंगल में आग लगने का मूल कारण बन रहा है। इसलिए इसका उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लोगों को जागरूक भी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर अधिकतर लोग वीकेंड मानते दिखे। कोई घूमने निकल गया तो कोई घर पर रहा, लेकिन वॉटर मैन चंदन नयाल और इनकी टीम प्रकृति को संवारने में जुटी रही। टीम ने जंगलों में बांज के पौंधे रोपे। इस दौरान चंदन नयाल के साथ ममता वर्मा ,सुधा नयाल,तारी देवी,राधा नयाल,हंसी नयाल, चन्द्रा नयाल, चन्द्रा देवी ,इन्द्रा देवी , हरिप्रिया नयाल,गोपुली देवी ,जानकी देवी,इन्द्रा नयाल ,इन्द्रा देवी,पुष्पा देवी,निकिता नयाल ,कमला नयाल,हेमा कार्की ,आशा नयाल,जानकी नयाल मौजूद रहीं। महिलाओं ने काला बांसा उन्मूलन का कार्य किया गया।

Select Language

Advertisement