Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक 50 वर्षीय शख्स ने 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का परिवार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। आरोपी भी मां के साथ पीड़िता के घर के बगल में किराए पर कमरा लेकर रहता था। शनिवार शाम को जब पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी, तब आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर एक पड़ोसी कमरे में पहुंचा और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पड़ोसी ने पीड़िता को उसके घर पहुंचाया। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह घटना समाज के लिए एक कलंक है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रान्ति स्नान : हरिद्वार 7 जोन 17 सेक्टरों में बांटा, मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement