Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की पलक ने फिर लहराया विज्ञान का परचम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के विकास खंड कनालीछीना के दूरस्थ विद्यालय, राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमतोली की छात्रा पलक भट्ट ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2024 में उन्होंने विज्ञान कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब इस विद्यालय की छात्रा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विज्ञान कविता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वर्ष 2023 में निशा भट्ट ने भी यह उपलब्धि हासिल की थी। विद्यालय की इस लगातार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी विद्यालयों में शौचालय और पानी की व्यवस्था न होने को बच्चों के संवैधानिक अधिकारों का हनन : हाइकोर्ट


अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए पलक ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. सीबी जोशी, प्रधानाध्यापक श्रीमती लीला धामी और अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षकों और परिवार का प्रोत्साहन ही उनकी इस सफलता का कारण है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती लीला धामी ने पलक को बधाई देते हुए कहा कि पलक की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पलक की सफलता इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा एक हजार एमटी क्षमता खाद्यान्न गोदाम


विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज भट्ट, कैप्टन जगदीश भट्ट, नरेश भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने भी पलक को बधाई दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement