Connect with us

उत्तर प्रदेश

हापुड़ में सूटकेस में महिला का शव मिला, सनसनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हापुड़: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि नेशनल हाईवे के किनारे एक सूटकेस पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था। शव के साथ कुछ कपड़े भी मिले।
पुलिस ने बताया कि मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को संदेह है कि हत्यारे ने शव को किसी वाहन से लाकर यहां फेंका होगा। पुलिस ने आसपास के थानों में महिला का पोस्टर लगवा दिया है ताकि जल्द से जल्द शव की शिनाख्त हो सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement