Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

रुद्रप्रयाग में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ी के उत्यासू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब नितिन नेगी (32 वर्ष) और उसके बड़े भाई श्रीकांत नेगी (35 वर्ष) के बीच घर की छत पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नितिन ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई पर चाकू से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल श्रीकांत को नितिन ने छत से नीचे फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी-लंबगांव हाईवे पर भयानक हादसा: अनियंत्रित कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत


घायल श्रीकांत को तुरंत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीकांत दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे, जबकि उनका छोटा भाई नितिन गांव में ही रहता था। दोनों के माता-पिता का निधन हो चुका था। श्रीकांत के पीछे पत्नी और दो बच्चे हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बढ़ती हिंसा की घटनाएं
यह घटना उत्तराखंड में बढ़ती हिंसा की घटनाओं का एक और उदाहरण है। कुछ दिन पहले ही केदारघाटी के बेडूला गांव में दो भाइयों ने अपने पिता की हत्या कर दी थी।
समाज के लिए चिंता का विषय
भाई-भाई के बीच हुए इस खूनी संघर्ष ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। यह घटना समाज के लिए एक चिंता का विषय है। यह दिखाता है कि पारिवारिक रिश्ते कितनी आसानी से टूट सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement