Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जूनियर हाईस्कूल कमतोली ने रचा इतिहास, सपनों की उड़ान में फिर अव्वल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना के सुदूरवर्ती विद्यालय राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमतोली ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए जिला स्तरीय “सपनों की प्रतियोगिता” में जीत का परचम फहराया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती लीला धामी के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के तहत “भारत आविष्कार अभियान, बेटी बचाओ” और नवाचारी मौलिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिभावक पुरस्कार इस बार भी विद्यालय के खाते में गया, जो इस बार श्रीमती सरोज भट्ट को मिला। इससे पहले यह पुरस्कार श्रीमती उषा देवी और श्री नरेश भट्ट को मिल चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: घास लेकर जा रही महिला को बचाने के प्रयास में टैक्सी कार खाई में गिरी, 2 की मौत

अन्य उपलब्धियां:

  • लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता: अंशु भट्ट और सरोज भट्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता।
  • कुर्सी दौड़: छात्रा मनीषा ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
  • शिक्षा के अधिकार कानून पर आधारित नाट्य मंचन: इसमें विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जिसमें पलक भट्ट, सुनीता गुड्डी, अंशु और मनीषा ने शानदार अभिनय किया।
  • विद्यालय प्रबंधन समिति: उत्कृष्ट कार्यों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के शिक्षक डॉ. सी. बी. जोशी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब सर्वश्रेष्ठ अभिभावक पुरस्कार इसी विद्यालय को प्राप्त हुआ है, जिससे यह साबित होता है कि विद्यालय में शिक्षा और संस्कारों का गहरा समन्वय है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्ध जागेश्वर धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

विद्यालय की इस उपलब्धि पर संकुल समन्वयक देवेंद्र कोहली, अभिभावक विजयलक्ष्मी देवी, कैप्टन जे. सी. भट्ट, नरेश भट्ट, भागीरथी देवी, दमयंती देवी, रेनू देवी आदि ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष किशोर भट्ट ने विद्यालय के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की लगातार तीसरी जीत यह साबित करती है कि छोटे गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी अपनी मेहनत और लगन से सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह उपलब्धि सिर्फ विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement