Connect with us

हल्द्वानी

प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा अध्यक्ष, पार्टी ने फिर जताया भरोसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान घोषित किया गया।

प्रताप बिष्ट अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन ने पहले भी जिले में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में भाजपा नैनीताल जिले में और अधिक मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए हैली सेवा शुरू, इतना है किराया

नेताओं का आभार और संगठन की प्राथमिकता

अपने दोबारा नियुक्त होने पर प्रताप बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया है, और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  पुनर्नवा महिला समिति हल्द्वानी की महिला रामलीला में लंका दहन

कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रताप बिष्ट की दोबारा नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा और भाजपा जिले में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement