Connect with us

हल्द्वानी

हेमंत साहू बने युवा कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू को नैनीताल जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर और जिला अध्यक्ष विशाल भोजक ने हेमंत साहू को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विश्वास जताया और कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली समेत इन रूटों की बसों का 22 जुलाई से बदलेगा रूट

हेमंत साहू ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि नैनीताल जिले की हर विधानसभा में बैठकें आयोजित कर जनविरोधी सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर मिशन 2027 की तैयारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार का बदहाल पंतदीप गंगा घाट, खंडित मूर्तियां घाट किनारे पड़ी हैं, देखें वीडियो...

उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके हक व अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा।

हेमंत साहू की नियुक्ति पर पार्षद प्रीति आर्या, प्रदेश सचिव भानु कब्डवाल, सचिन राठौर, कमलेश आर्या, संदीप भैंसोड़ा, मोनू चौहान, बबीता देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement