Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

बद्रीनाथ हाईवे पर थार वाहन के गंगा में गिरने से पति-पत्नी व तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देवप्रयाग। उत्तराखंड के बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक थार वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी, उनके दो बच्चे और एक अन्य महिला का बेटा नदी में डूब गए। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने जानकारी दी कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह थार वाहन (A/F नंबर) रुड़की से गोचर की ओर जा रहा था, जिसे सुनील गुसांई (पुत्र होश्यर सिंह, निवासी सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद, उम्र 44 वर्ष) चला रहे थे। वाहन अचानक अनियंत्रित होकर बादशाह ढाबे से पीछे, देवप्रयाग के पास गंगा नदी में गिर गया। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  गौरीकुंड के गौरी गांव में भारी भूस्खलन, तीन बच्चे मलबे में दबे, दो की मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल अनिता नेगी (पत्नी मदन सिंह नेगी, निवासी दुर्गा कॉलोनी, रुड़की, उम्र 45 वर्ष) को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नदी से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से श्रीकोट बेस अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार श्रद्धालुओं से गुलजार, बारिश रुकने के बाद हरकी पैड़ी पर उमड़ी इतनी भीड़..

इस भीषण हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. सुनील गुसांई (चालक)
  2. मीना गुसांई, पत्नी सुनील
  3. धैर्य गुसांई, पुत्र (उम्र 14 वर्ष)
  4. सूजल गुसांई, पुत्री (उम्र 12 वर्ष)
  5. आदित्य नेगी, पुत्र मदन सिंह नेगी (उम्र 16 वर्ष)

ये सभी लोग गंगा नदी में डूब गए थे, जिनके शव पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाकर बरामद किए। सभी मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement