Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

दुबई एफ एंड बी चैंपियनशिप के विजेता बने अल्मोड़ा के मनोज सिंह खनी, बजेला गांव में खुशी की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बजेला, धौलादेवी (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के दूरस्थ गांव बजेला निवासी मनोज सिंह खनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई के रोटाना होटल में आयोजित एफ एंड बी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता पिछले तीन महीनों से चल रही थी, जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: खीड़ी गांव में शादी का खाना खाने के बाद 108 लोग बीमार, पांच अस्पताल में भर्ती

गुरुवार रात हुए फाइनल राउंड में मनोज ने शानदार प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गांव और आसपास के लोगों ने मनोज को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुक्तेश्वर में दो बाइक सीज ,आठ का किया कोर्ट का चालान

मनोज की इस सफलता ने न केवल उनके गांव का नाम रोशन किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि कठिन मेहनत और लगन से किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। क्षेत्रवासी उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत मान रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement