Connect with us

देहरादून

देहरादून: रिश्वतकांड के बाद आईएसबीटी चौकी में बड़ा फेरबदल, 11 सिपाही ट्रांसफर, हर्ष अरोड़ा नए चौकी इंचार्ज नियुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद देहरादून पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारी पटेलनगर कोतवाली में डटे रहे और पूरे मामले की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी चौकी में तैनात 11 पुलिस कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। उनकी जगह अन्य थानों से नया स्टाफ तैनात किया गया है।

बुधवार को विजिलेंस ने पटेलनगर कोतवाली अंतर्गत आईएसबीटी चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि खुगशाल ने एक भूमि विवाद के मामले में आरोपियों को बचाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी और न देने पर गैंगस्टर में जेल भेजने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर खुगशाल को रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद उनसे लंबी पूछताछ हुई और उन्हें स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  IMA POP 2025: देहरादून में 6 से 13 दिसंबर तक ट्रैफिक डायवर्ट! जानें पूरा रूट प्लान

घटना के बाद गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और सीओ सदर अंकित कंडारी पटेलनगर कोतवाली पहुंचे और थाने में तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। विवेचनाओं और लंबित प्रार्थनापत्रों की जांच की गई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की सख्त हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में वर्दी की धौंस दिखाकर सिपाही ने दुकानदार से 49 हजार रुपये ठगे, सिपाही निलंबित

इस कार्रवाई के क्रम में झाझरा चौकी के पूर्व प्रभारी हर्ष अरोड़ा को आईएसबीटी चौकी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। हर्ष अरोड़ा पहले वित्त विभाग के एक अधिकारी से विवाद के मामले में निलंबित किए गए थे, लेकिन जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें बहाल किया गया। अब उन्हें आईएसबीटी चौकी में सुधार लाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दरोगा अमित कुमार शर्मा को झाझरा चौकी का नया इंचार्ज बनाया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement