Connect with us

हरिद्वार

रुड़की पीजी कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रों का जमकर हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। रुड़की के एक पीजी कॉलेज में मौखिक परीक्षा के दौरान 10 से ज्यादा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। आरोपित प्रोफेसर को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कॉलेज में फिजिक्स की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी को बुलाया गया था। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर अंसारी ने मौखिक परीक्षा के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अशोभनीय टिप्पणी की। एक छात्रा के हाथ पर तो उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया, जिससे छात्राएं भयभीत और असहज हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बिहार के पूर्व डीजीपी एवं कथावाचक गुप्तेश्वर पांडे ने लिया संतों से आशीर्वाद

इस घटना से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया और छात्राओं की शिकायत के आधार पर थाने ले गई।

थाने में पीड़ित छात्राएं भी पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि छात्राओं की सामूहिक तहरीर के आधार पर आरोपी 50 वर्षीय प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक कार्यक्रमों की रही धूम

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से कॉलेज में भय और आक्रोश का माहौल है। छात्र संगठनों ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement