Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में मनसा देवी टनल के पास चार साल की बच्ची का शव मिला, हत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला इलाके से लापता एक चार साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची बीते 13 मई से लापता थी और शुक्रवार सुबह उसका शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने में मिला। सबसे दिल दहला देने वाली बात यह रही कि शव को खुद बच्ची के पिता ने तलाश के दौरान खोजा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रथम दृष्टया पुलिस इसे गला घोंटकर हत्या का मामला मान रही है। साथ ही बच्ची के साथ किसी प्रकार की हैवानियत की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेला हरिद्वार: प्लास्टिक और गंदगी से पटा हरकी पैड़ी क्षेत्र, आप भी देखिए नजारा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है और उसकी तलाश तेज़ कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के साथ हुई इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला शहर में गहरी चिंता और आक्रोश का कारण बन गया है। स्थानीय लोग बच्ची को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।

Select Language

Advertisement