Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गांधीनगर में दो पक्षों में बवाल, पथराव में दो घायल, हालात नियंत्रित, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रविवार देर रात वनभूलपुरा के गांधीनगर इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव उस समय भड़क गया, जब एक युवक द्वारा बच्चे को थप्पड़ मारने की घटना के बाद विवाद मारपीट और फिर पथराव में बदल गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और एक बड़ी घटना टाल दी। फिलहाल हालात सामान्य हैं, लेकिन एहतियातन क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे लाइन नंबर आठ का रहने वाला एक युवक नशे की हालत में गांधीनगर इलाके में पहुंचा और सड़क पर खेल रहे एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया। रोते हुए बच्चे ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिससे वे आक्रोशित हो गए और इकट्ठा होकर युवक को पकड़कर पीट दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) पर जागेश्वर में होगा मुख्य योग कार्यक्रम

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में दो लोग घायल हो गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए तत्काल वनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद शहर के कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में प्रॉपर्टी डीलर की मौत पर बवाल, शव रखकर किया प्रदर्शन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बवाल में शामिल चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement