Connect with us

देहरादून

देहरादून में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पुलिस ने राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसएसपी देहरादून को गेस्ट हाउस में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद शनिवार देर रात पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान, गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से दो पुरुषों और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। इस कार्रवाई में गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत नामक व्यक्ति ने लीज पर ले रखा था। वह बाहर के राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। ग्राहकों को फोन पर लड़कियों की जानकारी दी जाती थी और इस काम के लिए उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तराखंड के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement