Connect with us

देहरादून

SDRF ने यमुना नदी में फंसे 11 मजदूरों को सफलतापूर्वक बचाया, राहत कार्य में दिखाया साहस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। SDRF को सूचना मिली कि बाढ़वाला साधना केंद्र आश्रम के पास यमुना नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण कुछ मजदूर नदी के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF डाकपत्थर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि तेज बहाव के कारण 11 मजदूर — जिनमें 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे — एवं एक ट्रैक्टर नदी के बीच फंस चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार सुभाष घाट पर पसरा सन्नाटा, स्ट्रीट लाइटें हैं खराब, यात्रा सीजन में यात्री परेशान

रेस्क्यू टीम ने अत्यंत सावधानी और सुरक्षा के साथ कार्य करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी लोग सकुशल हैं और प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता नहीं पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक रात में टूटी थी 7 दुकानें, पुलिस ने किया खुलासा

SDRF की टीम अब भी घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। SDRF ने एक बार फिर अपने त्वरित और प्रभावशाली बचाव कार्य से संकट की घड़ी में लोगों का भरोसा मजबूत किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement