Connect with us

हल्द्वानी

बैलपड़ाव में ओवरलोड लकड़ी पकड़े जाने पर वन निगम की बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारी निलंबित, एक की सेवा समाप्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बैलपड़ाव में वन विभाग द्वारा एक वाहन में रवन्ने से अधिक लकड़ी पकड़े जाने के मामले में वन निगम ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में चांदनी डिपो के डिपो प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

एक जुलाई को तराई पश्चिम वन प्रभाग की टीम ने बैलपड़ाव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका था। जांच में वाहन से सागौन के 44 गिल्टे रवन्ने से अधिक पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में 29 मई को लगेगा रोजगार मेला

वन निगम के कुमाऊं क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डिपो प्रभारी उमेश भट्ट, स्केलर अमन (सहायक प्लॉट प्रभारी), और लौगिंग सहायक बालम सिंह बिष्ट (प्लॉट प्रभारी, चांदनी डिपो) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन्हें लौगिंग प्रभाग पश्चिमी हल्द्वानी दफ्तर से सम्बद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बढ़ते कचरे को लेकर छात्र , चिंतित, शोध-पत्रों में उठाया मुद्दा

वहीं, आउटसोर्स कर्मचारी गौरव सती की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। डॉ. पांडे ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और चांदनी डिपो के अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। यदि अन्य की संलिप्तता पाई गई, तो उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement