Connect with us

नैनीताल

कॉर्बेट पार्क में सीएम धामी की सुरक्षा में चूक, अनफिट जिप्सी से करवाई गई सैर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कॉर्बेट नेशनल पार्क में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। छह जुलाई को निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री को पार्क प्रशासन ने एक ऐसी जिप्सी में सैर करवाई, जिसकी फिटनेस वर्ष 2020 में ही समाप्त हो चुकी थी।

इस मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए व्यापक तैयारी, 15 पार्किंग स्थल और सैकड़ों शटल वाहनों की व्यवस्था

हालांकि, अब संबंधित जिप्सी की फिटनेस दोबारा कराकर उसे 2027 तक वैध कर दिया गया है। बावजूद इसके, यह सवाल बना हुआ है कि अगर इस दौरान कोई दुर्घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

कॉर्बेट के निदेशक डॉ. बडोला ने दावा किया है कि जांच में जिप्सी तकनीकी रूप से फिट पाई गई है। वहीं एआरटीओ रामनगर संदीप वर्मा ने पुष्टि की है कि जिप्सी की फिटनेस 2020 के बाद नहीं कराई गई थी और अब मंगलवार को इसे नवीनीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र ने चार लोगों के विरुद्ध 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया

वन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर वन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement