Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर: सूर्या रोशनी प्लांट में हाइड्रोजन सिलिंडर फटा, एक की मौत, कई घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काशीपुर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे प्लांट में हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि प्लांट में अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद पूरे स्टाफ को छुट्टी देकर बसों के माध्यम से वापस भेज दिया गया। प्लांट के भीतर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा मर्डर: इंटर्नशिप छात्रा की गला दबाकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका; मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार

मृतक कर्मचारी के दोनों पैर धमाके में कट गए और उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने प्लांट को फिलहाल बंद करवा दिया है और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Select Language

Advertisement