Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि की बड़ी सफलता: दून पुलिस ने पकड़े 25 ढोंगी बाबा, एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस ने ढोंगी बाबाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे और साधु-संतों के भेष में बैठे लोगों से पूछताछ की। जिन बाबाओं को ज्योतिष और शास्त्रों का ज्ञान नहीं था, उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस अभियान के तहत देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक बांग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम भी शामिल है, जो बाबा का भेष धारण कर लोगों को धोखा दे रहा था। इसके अलावा सहारनपुर, हाथरस, यमुनानगर, हरिद्वार, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
इन सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई समाज में धर्म के नाम पर ठगी और अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ सरकार की सख्त मंशा को दर्शाती है। ऑपरेशन कालनेमि भविष्य में भी जारी रहेगा।
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-रूकन रकम उर्फ शाह आलम, पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 26 वर्ष *(बांग्लादेशी नागरिक)*
2- प्रदीप पुत्र श्री रकम सिंह, नि0 सुनहरी खडखडी थाना गागालेहडी जिला सहारनपुर उ0प्र0, उम्र- 60 वर्ष,
3- अजय चौहान पुत्र श्री राजाराम चौहान नि0  कल्याणपुर थाना बरबीगा सेखपुरा, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र 50 वर्ष
4- अनिल गिरी पुत्र श्री महेश गिरी, नि0 बीपीओ मुबारिकपुर तहसील अम्ब उना थाना मुबारिकपुर हिमाचल प्रदेश, उम्र 40 वर्ष,
5- मंगल सिंह पुत्र स्व0 जसवंत सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, गुरूद्वारा के पास, थाना कोतवाली नगर।
6- रोझा सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी शिवाजी मार्ग कांवली रोड, थाना कोतवाली नगर।
7- कोमल कुमार पुत्र जगनाथ प्रसाद, निवासी सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश
8- अश्वनी कुमार पुत्र बाल किशन, निवार्सी  सासनी, हाथरस, उत्तरप्रदेश
9- राजानाथ पुत्र नजीर नाथ, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र -70 वर्ष
10- रामकृष्ण पुत्र जयालाराम, निवासी कंसपुर शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा, उम्र-68 वर्ष
11- शौकी नाथ पुत्र इलमनाथ, निवासी खेड़ा बस्ती शिवपुरी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा उम्र 37 वर्ष
12- मदन सिंह सामंत पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम मटियानी पोस्ट ऑफिस मडूवा जिला चंपावत, हाल निवास – पूर्वी नाथ नगर ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उम्र 48 वर्ष,
13- राहुल जोशी पुत्र शिवकुमार जोशी, निवासी कालीदेवी मन्दिर, झालू थाना हल्दौर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल लोहियानगर, ब्रहमपुर, पटेलनगर
14- मो0 सलीम पुत्र मोइनुददीन सिददीकी, निवासी पिरान कलियर हरिद्वार, हाल पता सब्जी मंडी, पटेलनगर
15- शिनभु नाथ पुत्र छूटनाथ निवासी अलवर राजस्थान
16- सुगन योगी पुत्र लक्ष्मण निवासी अलवर राजस्थान
17- मोहन जोगी पुत्र चरण जी निवासी दौसा राजस्थान
18-  नवल सिंह पुत्र चागू राम निवासी अलवर राजस्थान
19- भगवान सह पुत्र रामस्वरूप दौसा राजस्थान
20- हरिओम योगी पुत्र श्रवण नाथ निवासी दौसा
21- रामकुमार पुत्र पृथ्वीनाथ निवासी  बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
22- गिरधारीलाल पुत्र कन्हैया लाल निवासी राजस्थान
23- अर्जुन दास पुत्र राखाल दास निवासी होरीयो तुला असम उम्र 40 वर्ष
24- काकू पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हरिद्वार टपरी बस्ती उम्र 35 वर्ष
25- सुरेश लाल पुत्र धर्म लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश, उम्र 55 वर्ष

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement