Connect with us

नई दिल्ली

लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी, पैदल कर रही हैं बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों का पैदल भ्रमण कर रही साध्वी सुमन पुरी शनिवार देर शाम केदारनाथ से यात्रा करते हुए लालकुआं पहुंचीं। उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों और हिंदूवादी संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साध्वी ने समाजसेवी चौधरी सर्व दमन सिंह के आवास पर विश्राम किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनसे भेंट की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल मेलकानी ने बताया कि साध्वी सुमन पुरी ने अपनी यह पवित्र यात्रा 13 अगस्त 2024 को सोमनाथ धाम (गुजरात) से शुरू की थी। अब तक वह आठ ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुकी हैं और लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर चुकी हैं। इस धार्मिक संकल्प की पूर्ति हेतु उन्हें अब चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा और करीब 3000 किलोमीटर का रास्ता और तय करना है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में दोस्त की हत्या कर दी, घर आकर सो गया आरोपी

समाजसेवी आदित्य चौधरी ने बताया कि साध्वी सुमन पुरी सावन माह में केवल नारियल पानी का सेवन कर रही हैं और कठिन व्रतों का पालन कर रही हैं। रविवार को साध्वी स्थानीय महिला मंडल के साथ बैठक करेंगी और फिर गोधाम पहुंचकर गोपूजन करेंगी। इसके पश्चात वह काशी और अयोध्या की ओर अगली यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सलान गांव: पहाड़ी फसक और प्रेरणा का केंद्र

इस अवसर पर राधेश्याम यादव, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राजकुमार सेतिया, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। क्षेत्र में साध्वी के आगमन से धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement