Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हेमकुंड साहिब से लौट रहे दो सिख तीर्थयात्रियों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सिख तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बागवान और लक्षमोली के बीच उस समय हुआ, जब एक टाटा 407 ट्रक (वाहन संख्या UK14CA-0219) ने रॉन्ग साइड से आकर विपरीत दिशा से आ रही स्प्लेंडर बाइक (PB23AA-9869) को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक पर सवार दोनों श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह (28) पुत्र लखवीर सिंह, निवासी ग्राम चरवकला, थाना राजपुरा, जिला पटियाला और गुरदीप सिंह (22) पुत्र विन्दर सिंह, निवासी ग्राम पोला, थाना व जिला पटियाला के रूप में हुई है। दोनों हेमकुंड साहिब से दर्शन कर वापस ऋषिकेश लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी ट्रस्ट बनाकर 44 लाख की साइबर ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली कीर्तिनगर प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रक को रामकिशोर चला रहा था, जो ग्राम बिद्याणी, पट्टी उदयपुर, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल का निवासी है। ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था और दुर्घटना के समय वह गलत दिशा में चल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में मामा ने नाबालिग भांजी को हवस का शिकार बनाया

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट की मोर्चरी भिजवाया गया। मृतकों के परिजन और परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे, जिनकी आंखें नम थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement