Connect with us

नैनीताल

पिकअप खाई में गिरी दो लोग बाल बाल बचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़पानी (मनोज जोशी)। धानाचूली – पहाड़पानी सड़क में चोरलेख के निकट भवाडीखेत के पास पिकअप गहरी खाई में गिरी। जिसमें चालक समेत कुल दो लोग सवार बताए जा रहे थे।

आसपास के ग्रामीण प्रत्यक्षवादियों से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूए 01 सीए  1447 गुरुवार तड़के करीब चार बजे खाई में जा गिरी । जिसमें चालक समेत एक अन्य व्यक्ति बाल बाल बच गए हैं बताया जा रहा पिकअप हल्द्वानी से चंपावत के लिए पेंट भरकर जा रही थी। जिसमें पेंट की बाल्टी से भरी पेटियां क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें हजारों
रुपए की लागत का पेंट गिरकर समा गया। बची हुई पेंट की बाल्टीयो को अन्य गाड़ी से भेज दिया गया था। उधर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि उनके पास इसकी कोई सूचना नहीं है और न ही किसी की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज है।

Select Language

Advertisement