Connect with us

उत्तराखण्ड

बीजेपी ने जारी की ब्लॉक प्रमुखों की पहली सूची, देखें आपके क्षेत्र से किसे मिला टिकट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने आज पार्टी के ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए पहली सूची जारी की। इस सूची में विभिन्न जिलों के कई नाम शामिल हैं, जिन्हें आगामी चुनावों में पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जिन नेताओं के नाम सूची में शामिल हैं, उनके समर्थकों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। वहीं, कुछ स्थानों पर टिकट न मिलने से निराशा भी देखी गई। बिष्ट ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन उनके संगठनात्मक काम, क्षेत्रीय प्रभाव और जनता के बीच लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटें। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि अगली सूची में किन नामों को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने की ‘पर्वतीय विमानन नीति’ की मांग, कहा– हेली सेवाएं बन चुकी हैं जीवन रेखा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement