Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की बड़ी बढ़त, कई सीटों पर निर्विरोध जीत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने मजबूत बढ़त बना ली है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चार जिलों — गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी और कुमाऊं मंडल में चंपावत, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर — में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत निर्विरोध तय हो गई। इन जिलों में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन तक दाखिल नहीं किया।

ब्लॉक प्रमुख पद पर भी भाजपा ने 11 सीटों पर बिना मुकाबले जीत दर्ज कर ली है। पार्टी ने इस सफलता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास विजन पर जनता की मुहर बताया है। वर्तमान में 13 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से 10 पर भाजपा का कब्जा है और मौजूदा रुझानों को देखते हुए यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  लोवर पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, प्रदेश को मिले 36 नायब तहसीलदार समेत 186 अधिकारी

मुख्यमंत्री धामी के लगातार कुमाऊं-गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन जुटाने के प्रयास रंग ला रहे हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उन्होंने अपने गृह जनपद ऊधमसिंह नगर, विधानसभा क्षेत्र चंपावत, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित कर लिया।

भाजपा का दावा है कि शेष आठ जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों पर भी उनकी जीत लगभग तय है। यदि ऐसा हुआ तो राज्य गठन के बाद पहली बार सभी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। वर्ष 2019 में 95 में से 52 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के थे। इस बार पहले ही चरण में 11 सीटों पर निर्विरोध जीत मिल चुकी है, जबकि अन्य सीटों पर भी पार्टी की स्थिति मजबूत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच नवम्बर तक होंगे छात्रसंघ चुनाव, चुनाव में लागू होगी लिंगदोह समिति की सिफारिशें
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement